फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी नंबर पर भेजा गया गन्ना लदा ट्रक चेकिंग के दौरान पकड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गन्ना माफियाओं का हौसला बुलंद हो गया है। इसकी हकीकत मंगलवार की शाम को किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव में देखने को मिली। जहां देवारा कदीम क्रय केंद्र से फर्जी नंबर पर गन्ना लदा एक ट्रक भेजा गया। जिसे चीनी मिल के अधिकारियों ने जांच के दौरान पकड़ लिया। मुख्य गन्ना अधिकारी ने पकड़े गए गन्ने को जब्त करते हुए तौल लिपिक और ठेकेदार पर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम आठ बजे देवारा कदीम क्रय केंद्र से गन्ना लदा एक ट्रक हस्त चलित कंप्यूटर से चालान जारी कराकर मिल परिसर में पहुंचा। गन्ना सूखा व जड़ रहित होने पर चेकिंग की गई। इस दौरान मुख्य गन्ना अधिकारी डा. विनय प्रताप सिंह ने लोकेशन व चालान सीट की जांच की तो मामला पकड़ में आया कि ट्रक का नंबर जो पहले से इंगित थी उसे लिपापोती कर मिल के आपूर्ति रजिस्टर में दर्ज ट्रक का नंबर लिख कर गन्ना माफिया ने औने-पौने दाम पर किसानों से खरीदें गए गन्ने की सप्लाई कर दी है। माफिया द्वारा भेजे गए ट्रक के पकड़ में आते ही मिल परिसर में हड़कंप का माहौल हो गया। मुख्य गन्ना अधिकारी ने प्रधान प्रबंधक देवेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर गन्ना जब्त करते हुए गन्ना मूल्य भुगतान जिलाधिकारी के कोष में जमा करने का आदेश संबंधित कर्मचारियों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें