फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी दुकानदार गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बासूपार बनकट मोड़ के पास सोमवार कर रात पिपरही कांखभार थाना रौनापार से गन्ना लादकर सठियांव चीनी मिल जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में सड़क किनारे छोला-फुल्की और चाऊमीन का ठेला लगाकर दुकान चलाने वाले अंशु गोंड (20 वर्ष) निवासी बैजाबारी, गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

अंशु गोंड जीयनपुर बाजार में किराए के मकान में रहकर मेहनत मजदूरी से अपना गुजारा कर रहे थे। रात लगभग 8:30 बजे अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली गन्ने के साथ उनकी दुकान पर पलट गई। आसपास मौजूद लोगों ने घंटों की मशक्कत के बाद उन्हें गन्ने के ढेर से बाहर निकाला।
उनकी हालत गंभीर होने पर पहले उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया, जहां से डॉक्टरों ने तुरंत रेफर कर दिया। बाद में परिजनों ने उन्हें जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

घटना के बाद चालक मौके से भाग गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। घायल के पिता संजय कुमार का आरोप है कि दुर्घटना के समय चालक शराब के नशे में था और तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था, जिसके चलते ट्रॉली पलटने से पूरा गन्ना अंशु पर गिर गया और उनका ठेला भी टूटकर बर्बाद हो गया। कोतवाली प्रभारी जीयनपुर राजकुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें