फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना विभाग का लिपिक पांच लाख घूस लेते गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। एंटी करप्शन गोरखपुर की टीम ने शुक्रवार को रैदोपुर स्थित एक होटल में सेवानिवृत्त कर्मी से पेंशन, ग्रेच्युटी दिलाने के नाम पर पांच हजार रुपये घूस ले रहे गन्ना विकास विभाग के लिपिक को रंगेहाथ पकड़ लिया। शहर कोतवाली में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। लिपिक सेवानिवृत्त कर्मी से पेंशन, ग्रेच्युटी आदि के भुगतान के लिए पचास हजार रुपये मांग रहा था।
विज्ञापन

गन्ना विकास विभाग में गन्ना विकास निरीक्षक रहे विजय प्रताप सिंह निवासी सरैया रतनावें दिसंबर 2016 में सेवानिवृत्त हो गए। दो साल बाद भी उनकी पेंशन, ग्रेच्युटी आदि का भुगतान नहीं हुआ। उनकी फाइल रोकने वाला सहायक लिपिक रामेश्वर चंद भुगतान कराने के लिए उनसे 50 हजार रुपये मांग रहा था। धन के अभाव में विजय प्रताप को दिसंबर 2018 में पुत्री की शादी तक रोकनी पड़ गई। परेशान विजय प्रताप ने 20 सितंबर को इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम गोरखपुर से की।
टीम शुक्रवार को जिले में पहुंची और लिपिक को रुपये देने के लिए रैदोपुर तिराहा स्थित एक होटल में बुलाया गया। एंटी करप्शन टीम के दिए केमिकल लगे नोट विजय प्रकाश ने रामेश्वर चंद को दिया। उसने ने जैसे ही रुपये लिए वैसे ही टीम ने उसे दबोच लिया। इसके बाद टीम उसे लेकर शहर कोतवाली गई जहां उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराने के साथ ही उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। एंटी करप्शन टीम में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुुमार सिंह, रामधारी मिश्र, चंद्रेश यादव, प्रवीण कुमार सान्याल, चंद्रभान मिश्र, शैलेंद्र राय, शैलेंद्र सिंह व पुनीत सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें