फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटना के 28 दिन बाद सौंपी मजिस्ट्रीयल जांच

Wed, 14 Sep 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ़
विज्ञापन
the jail restaurant - फोटो : RajeevGupta/AmarUjala Dehradun
विज्ञापन
मंडल कारागार की दीवार फांदकर फरार हुए‌ितहरे हत्यारोपी तीन बंदियों के मामले की 28 दिन बाद मजिस्ट्रीयल जांच के लिए बुधवार को डीएम सुहास एलवाई ने एडीएम वित्त एवं राजस्व को जांच सौंपी है। साथ ही 15 दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के महारे गांव निवासी प्रकाश मुसहर, इसी जिले के गहमर थाना क्षेत्र के मनिया गांव निवासी चंद्रशेखर और नंदगंज थाना क्षेत्र के अगस्ता गांव निवासी जितेंद्र मुसहर तरवां थाना क्षेत्र के कालू सिंह का पूरा गांव में हुए तिहरे हत्याकांड और लूटपाट के मामले में मंडल कारागार में बंद थे। 18 अगस्त को तीनों गैस पाइप में लोहे का पल्टा के सहारे जेल की 22 फुट ऊंची दीवार फांदकर भाग गए। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमों का गठन किया गया है।

डीएम ने मजिस्ट्रीयल जांच कराने का आदेश दिया था लेकिन जांच के लिए कोई अधिकारी नामित नहीं हो सका था। बुधवार को डीएम ने मजिस्ट्रीयल जांच के लिए एडीएम वित्त/राजस्व को नामित करते हुए पंद्रह दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट मांगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें