फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सुभासपा ने एसआईआर के लिए निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
09 विशेष पुनरीक्षण अभियान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सुभासपा ने निकाली रैली। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
अहरौला। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से रविवार को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकाली। दो दर्जन वाहनों के काफिले को सुभासपा के युवा मंच के प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सिंह ने अहरौला थाना के सामने से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

काफिला अतरौलिया विधानसभा के विभिन्न गांवों एवं कस्बों में पहुंचकर मतदाताओं को एसआईआर फॉर्म भरने और अपने बीएलओ के पास जमा करने के लिए प्रेरित करेगा। प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर जगह-जगह एसआईआर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। सुभासपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने कहा कि देश में जैसे एक निशान, एक विधान और एक संविधान लागू है, उसी प्रकार एक मतदाता को एक ही स्थान पर मतदान करना चाहिए। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने एक वोट की कीमत समझें और एसआईआर प्रक्रिया में भाग लेकर देश के लोकतंत्र को मजबूत करें। पार्टी का यह अभियान अतरौलिया विधानसभा में विशेष रूप से चलाया जा रहा है, जबकि अन्य क्षेत्रों में भी पदाधिकारियों की देखरेख में मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। रैली में रमाशंकर राजभर, संत राम राजभर, रमाकांत यादव, सोनू सिंह, पंकज गुप्ता, हर्ष सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें