फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: घर बैठे करें 11 विषयों की ऑनलाइन पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शिक्षा विभाग ने शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए स्वयं पोर्टल शुरू किया है। इसके माध्यम से कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थी 11 विषयों की ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी प्रधानाचार्यों को विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने का निर्देश दिया है। डीआईओएस अजय कुमार ने बताया कि एनसीईआरटी ने कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए स्वयं प्लेटफॉर्म पर 11 विषयों के मुफ्त ऑनलाइन कोर्स शुरू किए हैं। इन ऑनलाइन कोर्सों के माध्यम से छात्र कभी भी और कहीं से भी पढ़ाई कर सकते हैं। कोर्स में वीडियो लेक्चर, इंटरेक्टिव कंटेंट, डिस्कशन फोरम और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन भी शामिल है। इसके अलावा, छात्र अपनी सुविधा के अनुसार अपनी गति से पढ़ाई कर सकते हैं। यह डिजिटल माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और आत्मनिर्भर तरीके सीखने के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। छात्र swayam.gov.in वेबसाइट पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद संबंधित कोर्स लिंक पर क्लिक कर नामांकन करें। सभी अध्ययन सामग्री पूरी करने के बाद फाइनल असेसमेंट दें और सफल होने पर सर्टिफिकेट प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें