फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टकार्ड लिख छात्राओं ने की विश्वविद्यालय की मांग

Tue, 29 Sep 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आजमगढ़। विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर जनपद में चलाए जा रहे आंदोलन के तहत सोमवार को एमएएम गर्ल्स डिग्री कालेज कोलबाजबहादुर की छात्राओं ने प्रदेश सरकार को पोस्टकार्ड लिखा। पोस्टकार्ड में छात्राओं ने जनपद में विश्वविद्यालय न होने से सामने आ रही परेशानियों को बयान किया। इस दौरान छात्राओं ने वी वांट यूनिवर्सिटी का नारा भी लगाया। इस मौके पर डा. सुजीत भूषण, मोहम्मद अफजल, नजीर अहमद मंसूरी, मुहम्मद मोबिन, रुकैय्या बानों, डा. कुसुम मिश्रा,, डा. चंद्रशेखर यादव, डा. महेश यादव, डा. युगांत उपाध्याय, चंद्रप्रकाश, साक्षी, यामिनी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें