फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने कमिश्नर कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Tue, 08 Sep 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बलिया जनपद के एससी कालेज में अनियमितता की जांच के लिए आंदोलनरत छात्रों पर पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज की जांच की मांग को लेकर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल छात्र संगठन के सदस्य सोमवार को मंडलायुक्त आरपी गोस्वामी से मिले। छात्रों ने मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर घटना की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मिर्जा शाने आलम बेग ने बताया कि एससी कालेज बलिया में हुई धांधली और अनियमितता की जांच की मांग को लेकर छात्र आंदोलित थे। उनकी आवाज को दबाने के लिए प्राचार्य के इशारे पर आंदोलनरत छात्रों पर लाठी चार्ज किया गया। जबकि छात्रों द्वारा खेल, पुस्तकालय, साइकिल स्टैंड, बिजली पंखा, परीक्षा शुल्क आदि मदों में लिए जा रहे शुल्क का विवरण मांगा गया था। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते छात्रों की मांगों को पूरा नहीं किया और मामले की जांच नहीं कराई गई तो छात्र आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस मौके पर मोहम्मद फरहान, शाकिर, अब्दुर्रहमान, विशाल अंसारी, गंगाशरण यादव, शेखर सरोज, मोहम्मद अली, आदिल, वामिक, शमीम, फैसल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें