फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों से सहायक आयुक्त ने जाना सच

Thu, 22 Oct 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर में मंगलवार को 11 वीं के छात्र आशुतोष कुमार की मौत के बाद हुई तोड़फोड़ और आगजनी की घटना की जांच के लिए पहुंचे सहायक आयुक्त ने बुधवार को छात्र-छात्राओं और अध्यापकों से मिलकर घटना का सच जाना। जांच के लिए उन्होंने दो कमेटियां गठित कीं। उधर, छात्र की मौत से गुस्साए मार्टीनगंज ब्लाक के अध्यापकों ने निष्पक्ष कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। घटना के दूसरे दिन शाम तक आरोपी प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। 
विज्ञापन


जवाहर नवोदय विद्यालय समिति लखनऊ के सहायक आयुक्त अंब्रेज कुमार, बरेली, मऊ और बलिया के प्रधानाचार्यों के साथ यहां मंगलवार की रात पहुंच गए थे। बुधवार की सुबह उन्होंने हास्टल में जाकर छात्र, छात्राओं और अध्यापकों से मुलाकात की। उनके साथ बैठक कर घटना के पीछे का सच जाना।

 इस दौरान उन्होंने लोगों से लिखित शिकायतें भी लीं।  बीएस राय जेपी सिंह, एस आर यादव, एलबी प्रसाद, सरला देवी और अतुल राय की टीम को उन्होंने घटना की जांच की जिम्मेदारी दी जबकि जगदीश राय, एलबी मिश्रा, राजगिर राम, प्रह्लाद प्रसाद को तोड़फोड़ आगजनी से हुए नुकसान का आकलन करने को कहा। कार्यवाहक प्रधानाचार्य जगदीश राय को छात्रों से मित्रवत व्यवहार करने की हिदायत दी। उधर, मंगलवार की देर रात पुलिस ने प्रधानाचार्य प्रेम नरायण शुक्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन उसे दूसरे दिन भी कामयाबी नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन


दूसरी तरफ बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद आशुतोष की लाश उसके घर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। घटना से गुस्साए मार्टीनगंज ब्लाक के प्राथमिक शिक्षक संघ मार्टीनगंज के पदाधिकारियों ने बैठक कर घटना की निष्पक्ष जांच और दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। साथ ही लापरवाही पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस अवसर पर ऋषिकेश, रामपाल गुप्ता, रामजनम यादव, सुरेश सिंह, विनोद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें