फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने फूंका महाविद्यालय प्रशासन का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएवी पीजी कालेज के छात्र शुक्रवार को कालेज में व्याप्त दुर्व्यवस्था को लेकर आक्रोशित हो उठे। छात्रों ने महाविद्यालय प्रशासन का पुतला फूंका और सोमवार तक समस्याएं दूर न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

छात्रों का आरोप है कि महाविद्यालय परिसर में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। शुद्ध पेयजल भी उपलब्ध नहीं है। वाटर कूलर भी खराब पड़ा है। बाहरी लड़के भी कालेज में धड़ल्ले से घूम रहे हैं। महाविद्यालय प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रह है। छात्रसंघ अध्यक्ष तरुण यादव ने बताया कि 21 सितंबर को कालेज प्रशासन को पत्रक देकर महाविद्यालय की दुर्व्यवस्था को दूर कराने की मांग की गई थी। इसके बाद भी महाविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की समस्याओं का दूर कराने पर कोई ध्यान नहीं दिया। इससे नाराज छात्रों ने महाविद्यालय गेट के सामने कालेज प्रशासन का पुतला फूंका और सोमवार तक आठ सूत्री मांग पत्र के अनुरूप कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। प्रियंका यादव, दीपक, अमित यादव, दीपक पाठक, अभय यादव, शारिक खान, अमर बहादुर यादव, मंजीत यादव, शैलेश कुमार, दौलत यादव, चंदन दुबे, मानवेंद्र यादव समेत काफी संख्या में छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें