फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में छात्र की मौत, दो जख्मी

Tue, 18 Oct 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के भकुही भरौटी का पुलिया के पास सोमवार की शाम छह बजे अनियंत्रित स्कार्पियो साइकल सवारों को टक्कर मारते हुए गड्ढे में पलट गई। घटना के बाद स्कार्पियो छोड़कर चालक फरार हो गए। जबकि घायल साइकल सवारों में कक्षा आठ के छात्र की मौत और वृद्ध सहित दो लोग घायल हो गए। इन्हें सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


अहरौला थाना क्षेत्र के कुसमहरा गांव निवासी मुन्ना चौहान (15) पुत्र रमेश दो भाई में बड़ा और कक्षा आठ का छात्र था। सोमवार को वह अपने गांव के अरबिया (15) पुत्र वीरेंद्र के साथ एक साइकल पर सवार होकर घर लौट रहा था। जबकि भकुही गांव निवासी वृद्ध दिनेश सिंह (60) अपने गांव के भरौटी का पुलिया के पास साइकल खड़ी कर लघुशंका कर रहे थे।

तभी मुन्ना और अरबिया की साइकल वहां पहुंच गई। इनके पीछे एक तेज गति से स्कार्पियो गाड़ी आई और इन तीनों की साइकल में टक्कर मारते हुए गड्ढे में पलट गई। इसमें मुन्ना, अरबिया और दिनेश गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद स्कार्पियो में सवार लोग गाड़ी छोड़कर भाग गए। बताया जाता है कि स्कार्पियो एक सोलह वर्षीय किशोर चला रहा था।
विज्ञापन


घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। जब तक लोग घायलों को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि मुन्ना की मौत हो गई जबकि घायल दिनेश और अरबिया को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला में भर्ती कराया गया। उधर हादसे में मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मुन्ना की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवाने में मशक्कत करनी पड़ी। 

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत : बरदह थाना क्षेत्र के शादीपुर पोखरा के पास रविवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह गंभीरपुर बाजार से ठेकमा बाजार निवासी अपनी बहन के घर जा रहा था। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। जौनपुर शहर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया मुहल्ला निवासी मंजय गुप्ता (28) पुत्र मिठाईलाल तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह एक बेटी और एक बेटा का पिता था।

करीब तीन माह पूर्व मंजय के पत्नी की मौत हो चुकी है। मंजय बीते दस दिनों से ठेकमा बाजार निवासी अपनी बहन मीना के घर रह रहा था। रविवार को वह बाइक लेकर किसी काम से गंभीरपुर बाजार गया हुआ था। रात करीब साढ़े नौ बजे वहां से ठेकमा बाजार लौट रहा था। रास्ते में शादीपुर पोखरे के पास अज्ञात वाहन के टक्कर से वह घायल हो गया। मंजय घायलावस्था में सड़क के किनारे काफी देर तक पड़ा रहा। उधर, से गुजर रहे राहगीरों ने पहचान कर उसके बहन के घर सूचना दिए। परिवार के लोग मंजय को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें