आजमगढ़ में कोचिंग जा रही छात्रा को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हुई, जिसके बाद उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आजमगढ़ जिले में रानी की सराय थाना क्षेत्र के दिलौरी गांव निवासी 18 वर्षीय छात्रा आंचल गौड़ की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह कोचिंग पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान रोवा बाजार में आरा मशीन के सामने तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे रानी की सराय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आंचल इंटरमीडिएट की छात्रा थी। वह एक भाई और तीन बहनों में सबसे छोटी थी।
बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टक्कर मारने वाले बाइक सवार की तलाश कर रही है।