फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की कटाई कर रही छात्रा बिजली की चपेट में आई, खेत में मौत, भाई और पिता जख्मी

Sun, 19 Apr 2020 12:07 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के टंडवा खास गांव में शनिवार को गेहूं की कटाई के दौरान अचानक बिजली गिरने से 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई। घटना में उसके पिता और भाई घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती स्नात्तक की छात्रा थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


राजदेव राम पुत्र पतई राम अपनी पुत्री आरती कुमारी और पुत्र विकास के साथ खेत में गेहूं की कटाई कर रहे थे। सुबह से ही मौसम खराब चल रहा था। सुबह लगभग साढ़े आठ बजे तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। इसकी चपेट में आकर आरती कुमारी (18) की घटनास्थल पर मौत हो गई। पिता राजदेव राम और भाई विकास (12) घायल हो गए। आरती कुमारी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी।

राजदेव राम के दाहिने हाथ और विकास कुमार के पैर में चोट आई है। आरती चार भाइयों में अकेली बहन थी। घटना की जानकारी होते ही मौके पर थाना प्रभारी तरवां देवेंद्र सिंह पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भिजवाया।
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की जानकारी होते ही एसडीएम और तहसीलदार मेंहनगर मौके पहुंचे। घायलों के इलाज के लिए तत्काल 15 हजार की आर्थिक सहायता दी। शासन से किसान बीमा औरअन्य सुविधाएं दिलाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें