गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बरवां तिराहे पर शनिवार की शाम घर लौटने के दौरान छात्रा अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीररुप से घायल हुई। उसे जबतक उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई, उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी। मृतका हाईस्कूल की छात्रा थी।
गंभीरपुर थाना के गोमाडीह गांव निवासिनी मुस्कान (15) पुत्री राममिलन हाईस्कूल की छात्रा थी। गोसाई की बाजार स्थित प्राइवेट विद्यालय में में वह पढ़ती थी। नित्य की भांति शनिवार वह स्कूल गई थी। शाम चार बजे छुट्टी होने पर वह पैदल ही घर लौट रही थी। जैसे ही छात्रा बरवां तिराहे पर पहुंची, तभी वाराणसी की तरफ से आ रहे वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। दुर्घटना में घायल छात्रा को जबतक अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजी। छात्रा के मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका दो बहन एक भाई में सबसे छोटी थी।