पुलिस और दारोगा भर्ती में नये नियम का विरोध शुरू हो गया है। शनिवार को छात्र सेना ने नियम का युवाओं के खिलाफ बताते हुए कलेक्ट्रेट स्थित डाक्टर अंबेडकर पार्क में भर्ती नियम की प्रतियां फूंकीं। साथ ही सरकार विरोधी नारे भी लगाते हुए नियम बदलने की मांग की गई।
छात्र सेना के कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिस भर्ती शैक्षिक मेरिट पर होकर लिखित परीक्षा के आधार पर हो। इससे सभी को भर्ती में शामिल होने का मौका मिलेगा। कहा कि शैक्षिक मेरिट के आधार पर भर्ती होने से कम अंक पाने वाले अभ्यर्थियों के साथ अन्याय होगा। कहा कि नौकरी पाने का अधिकार सबको है।
सेना ने कहा कि योग्यता को शैक्षिक मेरिट न नापा जाए। साथ ही सरकार के इस फैसले को तुलगकी फरमान का दर्जा दिया गया। छात्रसेना प्रमुख राज नरायन यादव ने कहा कि दरोगा भर्ती पहले शारीरिक नाप दौड़ पर हो बाद में लिखित परीक्षा कराई जाए साथ ही पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा पर हो। कहा कि अगर सरकार ने उन लोगों की मांगों को नहीं माना तो वह लोग आंदोलन को बाध्य होंगे।