फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी-पानी से भारी नुकसान, कहीं उड़ गए छप्पर तो कहीं गिर पड़े पेड़ और खंभे

Mon, 30 Apr 2018 11:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
तेज आंधी और बारिश के चलते सगड़ी तहसील क्षेत्र के खालिसपुर गांव में गिरा नीम का पेड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम में अचानक हुए बदलाव ने लोगों के होश उड़ा दिए।  रविवार की देर रात लगभग ढाई बजे तेज आंधी-तूफान के बाद हुई बरसात ने जहां जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। कहीं लोगों के घरों के बाहर लगे छप्पर उड़ गए तो वहीं कई पेड़ और खंभे भी गिर गए। सर्वाधिक नुकसान किसानों को उठाना पड़ा। कई किसानों की काट कर छोड़ी गई गेहूं की फसल उड़ गई तो वहीं कईयों के बांध कर रखे गेहूं के बोझ भीग गये।
विज्ञापन

 
शहर समेत ग्रामीणांचल में रविवार की देर रात अचानक तेज हवाएं चलने लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक उसने आंधी चलने लगी। आधे घंटे तक चली आंधी के बाद आसमान में बादल घिर आया और फिर तेज बरसात शुरू हो गई। डेढ़ घंटे तक चली आंधी पानी ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया।

मेजवा संवाददाता के अनुसार फूलपुर कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र में तेज आंधी पानी से काफी नुकसान हुआ। खेतों में काट कर रखी गेहूं की फसल जहां उड़ गई तो बांध कर रखे गठ्ठर भीग गये। क्षेत्र के जगदीशपुर, बख्सपुर, जौमा,  सुदनीपुर, उदपुर, चमावां, खपरा गांव, बिजहर, अंबारी, माहुल, इटकोहिया में आंधी-पानी से काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


सगड़ी संवाददाता के अनुसार तहसील क्षेत्र में रविवार की रात आयी आंधी पानी ने काफी तबाही मचायी। तेज आंधी और भारी बरसात के चलते खेतों में काट कर छोड़ी गेहूं की फसल जहां उड़ गई वही बांध कर रखे गठ्ठर भीग गये। इतना ही नहीं कई लोगों के घरों छप्पर मड़ई आदि भी तेज आंधी के चलते उड़ गये।

आम के फल भी पेड़ से गिरकर बर्बाद हो गये हैं। आम की फसल को रात आय आंधी पानी से काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं जगह-जगह बरसात का पानी एकत्र हो जाने से भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। क्षेत्र के पकवाइनार, मालटारी, जीयनपुर, अजमतगढ़, बोझिया, कठैचा, भदांव, करसौली, महुलिया, कोठिया, अंडाखोर, इमलीपुर, सुन्दर सराय, बल्लो जमीन मुहम्मदपुर, बासगांव, रामगढ़, मनिकाडीह, पारीपट्टी, राजूपट्टी, अंजान शहीद, बागखालिस, बेरमा कालिकापुर, जोगियावीर, देवापार,  गडेरूआ, भीमबर, चांदपट्टी, सहनूपुर, खाड़ सहित पूरे क्षेत्र में आंर्धी औ बारिश ने भारी तबाही मचाई है।

जगह-जगह हुए जल जमाव ने बढ़ायी परेशानी
सगड़ी। तहसील क्षेत्र में  रविवार की देर रात हुई जबरदस्त बरसात से जगह-जगह जल जमाव हो गया। जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ी। जीयनपुर बाजार तो पूरी तरह से कीचड़ में तब्दील हो गया था। बाजार में एक तो अतिक्रमण हटाए जाने के चलते सड़क पर मलबे का ढेर लगा हुआ है तो वहीं बरसात के चलते लोगों की परेशानी में इजाफा हो गया। सोमवार को पूरे बाजार की सड़क कीचड़ से सन गई थी। वाहनों को क्या पैदल भी चलना दूभर हो गया था।  

गेहूं और आम की फसल हुई चौपट
लालगंज। आंधी पानी से सर्वाधिक नुकसान आम की फसल को पहुंचा है। वहीं काट कर खेत में पड़ी गेहूं की फसल भी उड़ जाने और भीग जाने से खराब हुई है। किसानों का कहना है कि मजदूर न मिलने से गेंहू की कटाई और मड़ाई का काम अभी बाकी है। इस बीच मौसम में रह रह कर हो रहे परिवर्तन से काफी नुकसान हो रहा है। आम के पेड़ो पर लगी फलियां तेज आंधी के चलते गिर गये। पानी से भीेगे गेहूं के फसल की मड़ाई अब तब ही हो पायेगी जब वह सुख जायेगी। आम की फसल इस बार काफी अच्छी होने की संभावना थी लेकिन लगातार आ रही आधी से अब अच्छी फसल होने की संभावना काफची कम हो गई है।  

शादी-ब्याह में पहुंचा व्यवधान
आजमगढ़। इन दिनों शादी ब्याह का मौसम चल रहा है। रविवार की रात जिस समय आधी-पानी आयी उस समय जगह-जगह विवाह की रस्म चल रही थी। ग्रामीणांचल में तो टेंट लगा कर बारातियों को टिकाया गया था। आधी पानी में कई स्थानों पर टेंट उड़ गये जिसके चलते घरातियों को काफी दुश्वारी झेलनी पड़ी। किसी तरह लोगों ने विवाह की रस्म पूरी कराया।  

ईट भट्ठा मालिकों को भी उठाना पड़ा नुकसान
सगड़ी। तहसील क्षेत्र में रविवार की रात हुई तेज बारिश के चलते ईंट भट्ठा मालिकों को भी काफी नुकसान उठाना पड़ा। पथाई कर रखे गये कच्चे ईंट तेज बरसात के चलते गल गये। जो बचे भी है तो वह पकने लायक भी नहीं रह गये है। बरसात के चलते क्षेत्र के ईंट भट्ठा मालिकों को काफी नुकसान पहुंचा है। भट्ठा मालिक रामेंद्र यादव, बालचंद यादव, हरिकेश यादव, राजेंद्र यादव,  मोहम्मद हम्माद, राजेश आदि का कहना है कि बरसात के चलते उनका लाखों में नुकसान हुआ है। 

तेज आधी पानी ने जहां फसलों को नुकसान पहुंचाया है तो वहीं शहर से लेकर ग्रामीणंाचल की बिजली व्यवस्था को भी ठप कर दिया। देर शाम को जाकर शहर की बिजली व्यावस्था पूरी तरह से चालू हो सकी तो वहीं ग्रामीणांचल में अभी कुछ क्षेत्र में ही बिजली सप्लाई शुरू हो सकी है। अन्य क्षेत्रों में फाल्ट खोजने और दुरूस्त करने की कवायद अभी चल रही है।  

शहर क्षेत्र में अतलस पोखरा के पास हाईटेंशन तार ही टूट कर गिर गया था। वहीं पुरानी कोतवाली सब स्टेशन के पास लगा हाईटेंशन का विद्युत पोल उखड़ गया था। इतना ही नहीं पॉलीटेक्निक कालेज परिसर स्थित सब स्टेशन का इंसुलेटर पानी के चलते ब्लास्ट कर गया। आंधी पानी के चलते ही जाफरपुर सब स्टेशन के माइक्रोवेव में समस्या खड़ी हो गई।

जिसके चलते पूरे शहर की बिजली रात ढाई बजे आंधी पानी शुरू होने के साथ ही ठप हो गई। दोपहर तक आधे शहर की बिजली सप्लाई चालू कर दी गई तो वहीं शाम होते-होते पूरे शहर की बिजली व्यवस्था को विभाग बहाल करने में सफल हो गया।

वहीं ग्रामीणांचल में भी दर्जनों बिजली के खंभे गिर गये थे। जिसके चलते कुछ क्षेत्रों की ही सप्लाई चालू हो सकी। खंड एक के एक्सईएन चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि शहर की बिजली व्यवस्था के साथ ही ग्रामीणांचल में भी विभाग के लोग फाल्ट दुरुस्त कर लाइन चालू करने की कवायद में दिन भर जुटे रहे।

शहर में सप्लाई पूरी तरह से चालू हो चुकी है तो वहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी पचास प्रतिशत फॉल्ट ठीक कर बिजली चालू कर दी गई है। शेष स्थानों पर बिजली व्यवस्था बहाल करने के लिए विभाग के लोग लगे हुए है। देर रात तक संभवत पूरे जिले की बिजली व्यवस्था दुरूस्त हो जायेगी। आंधी के चलते कई स्थानों पर पोल को गिर जाने और तार के टूट जाने से काफी समस्या उत्पन्न हो गई है। मेंहनगर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में आंधी के दौरान बिजली कट गई थी, जिसे सोमवार को दिन में फाल्ट दूर कर बहाल कर दिया। क्षेत्र में आधी और बरसात से इक्का दुक्का किसानों का ही नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें