आजमगढ़। नीट यूपी परिणाम में धांधली को लेकर शुक्रवार को बहुजन मुक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड पर धरना दिया। इसकेे बाद डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। लाल बहादुर त्यागी ने कहा कि नीट यूजी के परिणाम हो या फिर अन्य परीक्षाएं सबके पेपर सुनियोजित तरीके से हो रहे हैं। जिन दिन लोक सभा चुनाव का परिणाम आ रहा था उस समय सबका ध्यान चुनाव परिणामों पर था लेकिन उसी नीट यूजी का परिणाम भी घोषित कर दिया गया। शिक्षामंत्री का जो बयान है उससे साफ हो रहा है कि वह परीक्षा कराने वाली एजेंसी एनटीए का बचाव कर रहे हैं। पेपर लीक से बच्चों का भविष्य अंधकार की तरफ जा रहा है। सरकार का इस पर ध्यान नहीं है। मांग किया कि पेपर लीक में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाय। धरने में जितेंद्र कुमार, प्रिंस, मुकेश, आलू मौर्या, शैलेष यादव आदि मौजूद थे।