कलेक्ट्रेट रिक्शा स्टैंड पर धरना-प्रदर्शन करते बहुजन क्रांति मोर्चा के सदस्य।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। बहुजन क्रांति मोर्चा और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग ओबीसी मोर्चा ने वृहस्पतिवार को संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड पर हत्या, लूट और तेजी से बढ़ रही दुष्कर्म की घटना के विरोध में एक दिवसीय धरना दिया।
बहुजन क्रांति मोर्चा के संयोजक रामदवर ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कानून का राज समाप्त हो गया है। प्रदेश में लूट, हत्या, दुष्कर्म की घटनाओं में प्रति दिन बढ़ोत्तरी हो रही है। बढ़ रही घटनाओं पर रोक लगाए जाने की मांग केंद्र सरकार से किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा बिजली विभाग, बीएसएनएल और अन्य संस्थाओं के हो रहे निजीकरण को बंद किए जाने, किसानों द्वारा किए गए प्रदर्शन में उनके ऊपर दर्ज फर्जी मुकदमों को वापस लिए जाने की मांग किया। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग ओबीसी मोर्चा के वक्ताओं ने अमर सिंह को तत्काल बहाल किए जाने और उत्तर प्रदेश में स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स के गठन पर रोक लगाए जाने, सरकारी नियुक्तियों में पांच वर्ष की संविदा समाप्त किए जाने की मांग किया। इस अवसर पर घनश्याम यादव, विरेंद्र भारती, मानसेन, गूंजा यादव, आरती, जावेद आलम, सुबास बौद्ध, शिवबचन, हरिओम सोनकर, गोविंद कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।