फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाई से कराएं यातायात नियमों का पालन

विज्ञापन
पुलिस लाइन में यातायात सप्ताह का शुभारंभ करते एसपी अनुराग आर्य। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। सड़क हादसों पर लगाम को लेकर चौथे सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ सोमवार को पुलिस लाइन में हुआ। एसपी ने स्कूली बच्चों के साथ ही अन्य लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। इसके साथ ही यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाले हादसों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस लाइन में भव्य समारोह के दौरान सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ हुआ। इसके साथ ही एसपी ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि हर साल होने वाले मौत के आकड़ों में एक बड़ा हिस्सा सड़क दुर्घटनाओं का होता है। ऐसे में सड़क सुरक्षा के मद्देनजर यातायात नियमों का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए। यदि यातायात नियमों का कड़ाई से पालन हो तो निश्चित तौर पर सड़क हादसों में मौत के आकड़ों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसके लिए वाहन चालकों का जागरूक होना बेहद आवश्यक है। इसके लिए ही सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया है। इसके तहत 18 से 24 अप्रैल तक विविध कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सुरक्षित यात्रा के लिए जागरूक किया जाएगा। चौथे सड़क सुरक्षा अभियान की शुरूआत के बाद एसपी ने उपस्थित विभिन्न स्कूलों के बच्चों व अन्य लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलायी। इसके साथ ही जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। शुभारंभ पर एसपी सिटी शैलेंद्र लाल, एसपी यातायात सुधीर जायसवाल के अलावा सेंट जेवियर्स, सर्वोदय पब्लिक स्कूल व डीएवी इंटर कालेज के रोवर्स-रेंजर्स व अन्य लोग मौजूद रहे। एसपी यातायात सुधीर कुमार जायसवाल ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पूरे सप्ताह वाहन चालकों व आम जनता को जागरूक करने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ ही उसका अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें