लाटघाट। शिक्षा क्षेत्र हरैया के प्राथमिक विद्यालय बनावे में कुल कक्षा एक से कक्षा 5 तक 139 बच्चों का नामांकन है। प्रतिदिन लगभग 100 से अधिक बच्चे उपस्थित हो जाते हैं। विद्यालय की छत जर्जर है। जिससे खतरे की आशंका बनी रहती है।
कक्षा एक से पांच तक इस विद्यालय में कुल 139 बच्चे हैं। जिसमें कक्षा एक में 23 बच्चे, कक्षा दो में 26 बच्चे, कक्षा तीन में 27 बच्चे, कक्षा चार में 34 बच्चे और कक्षा पांच में 33 बच्चों का नामांकन हुआ है। प्रतिदिन लगभग 100 बच्चे स्कूल आते हैं । प्रधानाध्यापक नीरज त्रिपाठी ने बताया कि इस संबंध में अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। इस कमरे में बच्चों को कम ही पढ़ने के लिए लाया जाता है। दूसरे कमरे में पढ़ाई की जाती है। खंड शिक्षा अधिकारी हरैया रविता राव ने बताया कि इसकी जानकारी है। इसे जल्द से जल्द सही कराया जाएगा। दूसरी बिल्डिंग में पढ़ाई कराई जा रही है। बच्चों के भविष्य के साथ किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी।