फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहड़ी, पटरी वाले भी होंगे डिजिटल, करेंगे ऑनलाइन ट्राइंजेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पीएम स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स अब डिजिटल होंगे। वह अब ऑनलाइन भी ट्राइंजेक्शन कर सकेंगे। डिजिटल ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए उन्हें डूडा द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। पहले दिन वह ट्रायल के रूप में उपभोक्ता के खाते से एक रुपये ट्राइंजेक्शन कराएंगे। इसके बाद वह एक रुपये ऑनलाइन ट्राइंजेक्शन उपभोक्ता के खाते में वापस करेंगे। एमस्वाइप कंपनी द्वारा उन्हें एक क्यूआर कोड उपलब्ध कराया जाएगा। कोरोना संकट की मार से जूझ रहे रेहड़ी, पटरी लगाने वाले छोटे कारोबारियों को मोदी सरकार ने आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत 10 हजार रुपये तक के लोन का तोहफा दिया है। जिले के करीब चार हजार 636 लोगों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। विशेष अभियान का उद्देश्य यूपीआई क्यूआर कोड पर रेहड़ी-पटरी वालों की डिजिटल ज्ञान प्राप्ति में तेजी लाना और उन्हें डिजिटल भुगतान के माध्यम से लेनदेन स्वीकार करने का काम शुरू करना है। एमस्वाइप कंपनी की ओर से उक्त रेहड़ी-पटरी वाले विक्रेताओं को डिजिटल रूप से क्यूआर कोड के साथ जोड़ने के लिए विशेष अभियान में भाग लेने के लिए सहमति व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें