फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शहर से लेकर गांव तक छुट्टा पशु बन रहे मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की सड़कों पर छुट्टा पशुओं की आवाजाही बढ़ गई है। एक तो चिलचिलाती गर्मी में लोग जल्दी अपने घरों में पहुंचना चाहते हैं लेकिन सड़कों पर छुट्टा पशु इसमें रोड़ा बन रहे हैं। अब तो पालतू पशु भी सड़कों पर दिख रहे हैं। समस्या के प्रति पशुपालन विभाग नगर पालिका प्रशासन की अनदेखी से लोगों में नाराजगी है। सरकार ने छुट्टा पशुओं को पकड़कर गो आश्रय केंद्रों में रखने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत 87 पशु आश्रय केंद्र चल रहे हैं, जहां 8500 पशु रखे गए हैं। मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पूर्व सख्त निर्देश दिए थे कि एक भी पशु सड़कों पर नहीं दिखने जाहिए। इसे लेकर डीएम ने भी बैठक में निर्देश दिए थे। लेकिन वर्तमान में स्थिति यह है कि बड़ी संख्या में छुट्टा पशु घूम रहे हैं। सड़कों पर इनके विचरण से आए दिन जाम की स्थिति पैदा हो रही है और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। यह सड़क पर ही झुंड में बैठ रहे हैं। यही नहीं इनके आपस में भिड़ने के दौरान भगदड़ मच रही है। दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में पशु झुंड में विचरण कर रहे हैं। जिससे किसानों को भी मुसीबत से दो चार होना पड़ रहा है। सीवीओ डॉ. धमेंद्र पांडेय ने बताया कि पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान जारी है। जहां से शिकायत मिलती है वहां से पशुओं को पकड़ा जा रहा है। यदि शहर में ऐसा है तो यहां भी उन्हें पकड़ कर गोशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें