फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी डिजाइन पर होगा एसटीपी का निर्माण, जमीन खरीद का कार्य पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर क्षेत्र से निकलने वाले गंदे पानी को 22 नालों के जरिए नगर पालिका द्वारा सीधे तमसा में बहाया जाता है। जिससे नदी का प्रदूषण बढ़ रहा है। जिसे देखते हुए काफी दिनों से एसटीपी (सीवेज ट्रिटमेंट प्लांन) निर्माण के लिए जमीन तलाशी जा रही थी। जो अब पूरी हो गई है। दो किसानों से पठखौली में जमीन की खरीद कर ली गई है। अब ठेकेदार द्वारा मानचित्र प्रस्तुत करने का इंतजार किया जा रहा है। मानचित्र आते ही स्वीकृति लेकर एसटीपी का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में काफी दिनों से एसटीपी निर्माण की जरूरत महसूस की जा रही है क्योंकि एसटीपी न होने के कारण नगर क्षेत्र से निकलने वाले गंदे पानी को बिना ट्रीटमेंट किए ही सीधे तमसा में प्रवाहित किया जा रहा था। प्रशासन की ओर से एसटीपी निर्माण के लिए जमीन की तलाश की जा रही थी। लेकिन जमीन नहीं मिल रही थी। काफी मशक्कत के बाद पठखौली में सरकारी जमीन मिली लेकिन वह .2 हेक्टेयर कम थी। तब प्रशासन की ओर से शासन से जमीन की किसानों से खरीद करने की अनुमति मांगी गई। शासन से अनुमति मिलते ही दो किसानों से जमीन खरीद कर ली गई है। इस एसटीपी का निर्माण विदेशी डिजाइन पर किया जाना है। जिसके लिए ठेकेदार को मानचित्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। लेकिन अभी तक ठेकेदार द्वारा मानचित्र प्रस्तुत नहीं किया गया है। जबकि इसका निर्माण शुरू करने के लिए विभाग के पास 11 करोड़ रुपये मौजूद हैं। जबकि एसटीपी निर्माण पर कुल 31.05 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शेष धनराशि मानचित्र की स्वीकृति मिलने के बाद शासन को प्रस्ताव भेजकर मंगाई जाएगी। विभाग की मानें तो एक हफ्ते के अंदर ही ठेकेदार द्वारा मानचित्र प्रस्तुत करने की संभावना जताई जा रही है।
शेष बची सीवर लाइन का भी होगा कार्य
आजमगढ़। वर्ष 1978 से सीवर लाइन बिछाने का कार्य शुरू तो हुआ पर अभी भी मामला अधूरा ही है। पूरे शहर में अभी तक लगभग 13 किमी की लंबाई वाली सीवर लाइन सड़कों के नीचे बिछाई जा चुकी है। पिछले पांच सत्रों में 549.47 लाख की लागत से पूर्व निर्धारित योजना के मुताबिक 8.18 किमी पाइप लाइन बिछाई जानी थी। जिसमें काम लगभग पूरा कर लिया गया है। यहां तक कि हाल ही में जल निगम द्वारा जगह-जगह चेंबर बनाकर कई मुहल्लों में घरों को भी इससे जोड़ा जा चुका है।
विज्ञापन

जल निगम के अधिशासी अभियंता एके शर्मा ने बताया कि जनपद में एसटीपी निर्माण के लिए जमीन खरीद का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसका निर्माण विदेशी डिजाइन पर होना है। जिसके लिए ठेकेदार को मानचित्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। जिसके एक हफ्ते में प्रस्तुत करने की संभावना है। इसके बाद शासन से स्वीकृति लेकर निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। सीवर लाइन के शेष बचे कार्य को भी पूरा करने के लिए मैटेरियल आ रहा है। इस कार्य को भी जल्द शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें