फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: संसाधन के अभाव में बंद पड़ा सारस विश्राम गृह

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कंधरापुर क्षेत्र स्थित सेहदा जंगल में नवनिर्मित वन विश्राम गृह सारस का लोकार्पण तो हो गया लेकिन संसाधन के अभाव में यह बंद पड़ा है। जबकि लगभग पांच करोड़ की लागत से निर्मित यह विश्राम गृह हरियाली के बीच अत्यंत ही सुंदर बनाया गया था। इस विश्राम गृह में चार शूट, मिटिंग हाल, क्रांफ्रेंस रूम, चार हाल आदि बनाये गए हैं। व्यवस्था के अभाव में यह निष्प्रयोज्य साबित हो रहा है।
विज्ञापन

पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी की सरकार में इस वन विश्राम गृह के निर्माण की योजना बनी थी। 28 अप्रैल 2016 को इसका शिलान्यास किया गया था। 4.99 करोड़ रुपये की लागत से इस विश्राम गृह में चार शूट, मिटिंग हाल, क्रांफ्रेंस रुम, चार हाल आदि बनाए गए हैं। सेहदा जंगल लगभग 52 बीघे में फैला हुआ है। शिलान्यास के समय इस वन क्षेत्र में विश्राम गृह के आसपास ही एक सारस पार्क भी बनाये जाने की योजना थी जो अभी पूरी नहीं हो सकी है। वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने विश्राम गृह कालोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद से आज तक यह नहीं खुला कारण कि मानव संसाधन का अभाव है। जिससे आज तक इसकी शुरुआत नहीं हो सकी। डीएफओ गंगादत्त मिश्र ने बताया कि बहुत जल्द ही इसे चालू कर दिया जाएगा। संसाधन की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें