फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी हुई पिकअप, लावारिस हाल में बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बाग खालिस बाजार में घर के बाहर खड़ी पिकअप मंगलवार की रात चोरी हो गई थी। बुधवार की सुबह पिकअप खालिसपुर पेट्रोल पंप के पास लावारिस हालत में बरामद हो गई। बाग खालिस बाजार निवासी रियाजुद्दीन पुत्र जियाउद्दीन मंगलवार की रात अपनी पिकअप घर के बाहर खड़ा किया था। सुबह उठा तो पिकअप गायब थी। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दिया। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी थी कि कुछ ही दूर बाद खालिसपुर पेट्रोल पंप के पास पिकअप के लावारिस हाल में खड़ा होने की सूचना मिली गई। चोर तेल खत्म हो जाने पर पिकअप छोड़ कर फरार हो गए थे। लिखा पढ़ी के बाद पुलिस ने वाहन गाड़ी मालिक को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें