फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पशु अस्पताल से चोरी के सामान बरामद, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। मिर्जापुर ब्लाक क्षेत्र स्थित पशु अस्पताल से चोरी गए सामानों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को बरामद कर लिया। वहीं, घटना में शामिल तीन चोर भी गिरफ्तार कर लिए गए। इसके साथ ही पुलिस ने दो बाल अपचारियों को भी हिरासत में लिया।
विज्ञापन

पशु अस्पताल मिर्जापुर में 16 जनवरी की शाम खिड़की का जंगला तोड़ कर चोरी हुई थी। चोरों ने वीडियो भी बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। बुधवार को पशु चिकित्साधिकारी साजिद उमर ने मुकदमा पंजीकृत कराया था। बृहस्पतिवार को वायरल वीडियो के आधार पर चिह्नित कर पुलिस ने तीन चोर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो बाल अपचारी भी पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लिए गए हैं। पकड़े गए तीनों चोरों में मो. आरिफ, उमाकांत व धीरज गुप्ता शामिल हैं। इनके पास से एक तमंचा और कारतूस के अलावा चोरी किया हुआ पांच छोटा लोहे का पाइप, एक बड़ा लोहे का पाइप, एक स्टोप और दो लोहे की प्लेट बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें