अतरौलिया थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बुधवार को मोहननगर बाजार में हाईवे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक से दो लोग आते हुए दिखायी दिए। पुलिस ने जब उन्हें रूकने का इशारा किया तो वे बाइक मोड़ कर भागने का प्रयास किए। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। बाइक के कागजात मांगने पर दोनों ने बाइक चोरी की होने की बात कही। पूछताछ में एक ने अपना नाम आदित्य कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी हजपुरा थाना कटका जिला अंबेडकरनगर बताया। पकड़ा गया दूसरा अपचारी था। पुलिस ने दोनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।