फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर बैठे किशोर की ट्रेन से कट कर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के विशेखा रेलवे पुल के पास ट्रेन से कट कर एक किशोर की मौत हो गई। घटना के समय किशोर रेलवे ट्रैक पर ही बैठा हुआ था। विशेखा गांव निवासी 17 वर्षीय सुधीर पुत्र संजय मंदबुद्धि था और काम से कम सुनता था। बुधवार की शाम चार बजे वह विशेखा पुल पर रेलवे ट्रैक पर बैठा हुआ था। इसी दौरान मुम्बई से आ रही गोदान एक्सप्रेस ट्रेन ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाईयों में छोटा था। घटना की सूचना परिजनों को होते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें