आजमगढ़। जनपद में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में घर में रहने में ही भलाई है। लोगों को घरों में कैद करने के लिए सरकार की ओर से तीन दिवसीय लाक डाउन लगाया गया है। अगर परिवार के किसी भी सदस्य को सर्दी, खांसी, जुकाम की शिकायत है तो तत्काल कोविड जांच कराएं और चिकित्सक से परामर्श लेकर ही उपचार करें।
कोरोना का संक्रमण अब शहर से लेकर गांव तक हो चुका है। इसके बाद भी लोग लापरवाही से घूम रहे हैं। बहुत से लोग अभी भी सड़कों पर बिना मास्क के ही घूमते नजर आ रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग बेमानी साबित हो रहा है। प्रशासन लोगों से जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील कर रहा है। जनपद में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते अस्पतालों में बेड भर गए हैं। हालत बिगड़ने पर मरीजों को लेकर एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल का चक्कर काटना पड़ रहा है। भर्ती कराने के लिए सोशल मीडिया पर गुहार लगानी पड़ रही है। कोई आक्सीजन के लिए परेशान है तो किसी ो को बेड नहीं मिल रहा है। श्मशान घाटों पर शवों को जलाने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है।