फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी से दूर रहें जाति-धर्म की बात करने वाले

Fri, 09 Sep 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
विज्ञापन
बूढ़नपुर-लालगंज खंड के फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग 233 का शिलान्यास करने केंद्रीय परिवहन मंत्री गडकरी गुरुवार को लालगंज विकास खंड के जनता सहयोग इंटर कालेज मईखरगपुर, गोसाई की बाजार पहुंचे। जहां उन्होंने पूजन अर्चन के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग की आधारशिला रखी। मौके पर उन्होंने जाति-धर्म की बात करने वालों को नसीहत भी दी। केंद्रीय परिवहन मंत्री के शिलान्यास स्थल पर पहुंचने का कार्यक्रम चार बजे निर्धारित था लेकिन वह समय से 15 मिनट पहले ही वहां हेलीकाप्टर से पहुंच गए। 
विज्ञापन


शिलान्यास के बाद लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हम जाति धर्म की राजनीति पर विश्वास नहीं करते। जो जाति धर्म की बात करता है हम उसे अपने से दूर कर देते हैं। आज अस्पतालों में चिकित्सक हैं तो मरीज नहीं, मरीज हैं तो चिकित्सक नहीं। अस्पतालों की व्यवस्था खस्तेहाल है।

हम पूरे देश का विकास चाहते हैं। पूरे देश में नदियों के जल को गंगा बनाने का कार्य कर रहे हैं। एक तरफ जहां रोड से व्यापार करने में डेढ़ रुपए, रेलवे से व्यापार करने में एक रुपए खर्च होता है, वहीं पानी से व्यापार में 20 पैसे खर्च होता है। आज गांवों में विकास नहीं हुआ, गरीबी दूर नहीं हुई। गरीबी और भुखमरी समाप्त करना हमारी सरकार के प्राथमिकताओं में एक है। हम देश में इंडस्ट्री लाना चाहते हैं, किसानों का विकास करना चाहते हैं। टेक्नोलाजी हमारा भविष्य है। बोले, हमें ऐसी सरकार चाहिए जो गरीबी हटा सके और रोजगार दिला सके। स्कूलों में बिजली और पानी की व्यवस्था कर सके। 
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार देना, बिजली, पानी की व्यवस्था करना और किसानों को संपन्न करना बहुत जरूरी है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी काम कर रही है । उन्होंने कहा कि सांसद नीलम सोनकर ने अन्य सड़कों के चौड़ीकरण का जो प्रस्ताव दिया है। हम देने को तैयार हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय, पूर्व सांसद रमाकांत यादव, सांसद नीलम सोनकर, पूर्व जिलाध्यक्ष सहजानंद राय, राजेश सिंह महुआरी, डा. पीयूष सिंह यादव, प्रेमनरायन पांडेय, सीता चौहान, रमाकांत यादव, विजय सोनकर, संजय जायसवाल, रजनीश जायसवाल, धर्मेंद्र सोनकर, यशवंत साहू, योगेश सिंह, बालकेश दुबे मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें