फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भूमि पर स्थापित की बाबा साहब की प्रतिमा, पुलिस ने हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। गोपालपुर गांव में मंगलवार को सरकारी भूमि पर बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के प्रयास को पुलिस ने विफल कर दिया। प्रतिमा को थाने भेज दिया गया और चबूतरे को भी तोड़वा दिया गया। इस मामले में लेखपाल की तहरीर पर डेढ़ सौ ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गोपालपुर गांव में राजकीय आईटीआई कालेज का निर्माण चल रहा है। सामने ग्राम समाज की भूमि है, जो फायर ब्रिगेड व भीटा के नाम से सरकारी रिकार्ड में दर्ज है। गांव के कुछ लोगों ने इसी जमीन पर चबूतरा बनवा लिया और मंगलवार की सुबह बाबा साहब की प्रतिमा लाकर स्थापित करने लगे। गांव वालों की ही सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल व मेंहनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने प्रतिमा को तत्काल कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। इसके साथ ही कुछ मजदूरों को लगा कर निर्मित चबूतरा भी तोड़वा दिया। चुनावी मौसम में पुलिस की इस कार्रवाई से प्रतिमा स्थापित करने वाले ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है वहीं शिकायत करने वाला पक्ष पुलिस की कवायद पर प्रसन्नता जता रहा है। इस बाबत पूछे जाने पर एसएचओ सुनील चंद तिवारी ने बताया कि प्रतिमा स्थापना के लिए किसी भी व्यक्ति अथवा संस्था ने कोई अनुमति नहीं ली थी। हल्का लेखपाल की तहरीर पर गांव के लगभग डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें