फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: लालगंज में बनेगा अत्याधुनिक प्रेक्षागृह

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लालगंज में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम) का निर्माण होगा। यह स्थानीय सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों के आयोजन के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। सिधारी स्थित राहुल प्रेक्षागृह का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार के संयुक्त सचिव संजीवन ने डीएम को पत्र भेजकर कार्ययोजना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

भाजपा के लालगंज जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने लखनऊ में उप्र सरकार के नगर विकास और ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से मुलाकात कर इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए अनुरोध किया था। उनके इस प्रस्ताव पर कार्रवाई शुरू हो गई है। सूरज प्रकाश ने बताया कि लालगंज नगर में एक ऐसे स्थल की आवश्यकता है, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक आयोजन सफलता पूर्वक कराए जा सकें। नगर के स्थित राहुल सांकृत्यायन प्रेक्षागृह, जो पहले आजमगढ़ मुख्यालय में सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र था, के जीर्णोद्धार और इसे अत्याधुनिक संसाधनों से सुसज्जित करने का भी आग्रह किया है। इस संबंध में उप्र सरकार के संयुक्त सचिव श्री संजीवन ने डीएम को पत्र लिखकर प्रगति रिपोर्ट मांगी है और इसे कार्ययोजना में शामिल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें