फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्राइजमनी वालीबाल टूर्नामेंट में प्रतिभाग करेंगे सर्वश्रेष्ठ टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला वालीबाल एसोसिएशन की बैठक बृहस्पतिवार को मड़या स्थित एक होटल में विजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें 15 मार्च को होने वाले डे-नाइट राज्य स्तरीय प्राइजमनी वालीबाल टूर्नामेंट के आयोजन की रणनीति बनाई गई। आयोजन समिति के सचिव रामअवध यादव ने बताया कि गत वर्षों की तरह इस साल भी कलेक्ट्रेट स्थित मेहता पार्क में राज्य स्तरीय प्राइजमनी टूर्नामेंट में प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ टीमें प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय प्राइजमनी वालीबाल प्रतियोगिता (टूर्नामेंट) में उत्तर प्रदेश पुलिस, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी, डीएलडब्ल्यू वाराणसी, साईं रायबरेली, नेहरू क्लब वाराणसी, स्व. फूलकुंवर यादव स्पोर्ट क्लब कुशीनगर, ककरहटा आजमगढ़, बैरीडीह आजमगढ़ आदि की टीमें प्रतिभाग करेंगी। विजेन्द्र सिंह ने कहा कि उप्र वालीबाल एसोसिएशन के सचिव सुनील कुमार तिवारी के साथ धर्मेश कुमार शाही उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश वालीबाल एसोसिएशन (पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ) इस प्रतियोगिता में मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि डीआईजी सुभाष चन्द्र दुबे करेंगे। विशिष्ट अतिथि आईएएस गौरव कुमार होंगे। समापन के मौके पर सीओ सिटी डा. राजेश कुमार तिवारी, यूबीआई के उपमहाप्रबंधक मनोज शर्मा, आईएमए के अध्यक्ष डा. डीपी राय अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। योगेन्द्र यादव ने सभी के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर योगेन्द्र यादव, प्रह्लाद पांडेय, रामप्यारे यादव, डा इन्द्रजीत, अलीमुद्दीन अहमद, जयनाथ यादव, अनिल कुमार सिंह, अबूशाद अहमद, मुहम्मद सलीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें