फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति विशेष पर प्रदेश सरकारी की मेहरबानी

विज्ञापन
सपा कार्यालय पर समाजवादी पार्टी ब्राह्मण समाज की बैठक को संबोधित करते हवलदार यादव। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। सपा कार्यालय पर ब्राह्मण समाज की बैठक नंदिनी मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, नौजवान, बेरोजगार, मजदूर सभी त्रस्त हैं। महंगाई, बेरोजगारी चरम सीमा पर हैं। केंद्र सरकार किसानों की जमीन पूंजीपतियों को देना चाहती है। आम आदमी को धर्म व जाति में उलझाकर अडानी व अंबानी को जमीन का मालिक बनाना चाह रही है।
विज्ञापन

संजय मिश्रा ने कहा कि सपा में सभी धर्म जाति के लोगों का सम्मान है। पार्टी जातिवाद में विश्वास नहीं रखती है। भाजपा की सरकार में एक जाति विशेष के लोगों का काम हो रहा है। प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नंदिनी मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार ब्राह्मणों का शोषण कर रही है। ब्राह्मण समाज के लोगों का एनकाउंटर किया जा रहा है। समाज के लोगों की प्रापर्टी को बर्बाद किया जा रहा है। एक जाति विशेष के अपराधियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। बहुसंख्यक ब्राह्मण समाज समाजवादी पार्टी के साथ खड़ा है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि 28 दिसंबर को नेहरू हाल में नवनिर्वाचित शिक्षक एमएलसी लालबिहारी यादव का स्वागत समारोह होगा। कार्यक्रम में पार्टी के विधायक, एमएलसी एवं पदाधिकारी भाग लेंगे। बैठक का संचालन संजय मिश्रा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें