फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अखिलेश की सभा में भगदड़, जमकर चलीं कुर्सियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय (आजमगढ़)। विधानसभा निजामाबाद के खरेंवा मोड़ पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा में भगदड़ मच गई। समर्थकों ने सुरक्षा घेरा तोड़कर अखिलेश के मंच की तरफ बढ़ने का प्रयास किया। पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए लाठियां भाजीं। वहीं इस दौरान जनसभा में आए समर्थकों ने जमकर कुर्सियां चलाईं। अखिलेश यादव ने भी समर्थकों से शांति बनाने की अपील की। सरायमीर के खरेंवा मोड़ पर मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा हुई। अखिलेश यादव जैसे ही मंच पर पहुंचे कार्यकर्ता शोर मचाने लगे। उनके मंच पर आते ही कार्यकर्ता सुरक्षा घेरे को तोड़कर अखिलेश यादव की तरफ बढ़ने लगे। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन समर्थक नहीं रुके।
विज्ञापन




बात इतनी आगे बढ़ी कि समर्थक कुर्सियां चलाने लगे। विवश होकर पुलिस ने भीड़ पर कंट्रोल पाने के लिए लाठियां भांजी। काफी मशक्कत के बाद भीड़ शांत हुई। करीब 10 मिनट तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद ही जनसभा शुरू हुई। हालांकि इस दौरान अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं को समझाया कि वह ऐसा न करें।





अखिलेश को देखने के लिए टेंट पर चढ़ गए समर्थक

सरायमीर। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की जनसभा में खूब समर्थक जुटे। जितनी कुर्सियां थीं सभी भर गईं। लोग दीवार पर चढ़कर अखिलेश को सुन रहे थे। वहीं जितने लोग बैठे थे उससे अधिक लोगों ने खड़े होकर अखिलेश का संबोधन सुना। कुछ युवा समर्थक तो टेंट के ऊपर ही बैठ गए। जिन्हें देखकर अखिलेश यादव ने मजाक भी किया।
विज्ञापन






टूटे कई मेज व कुर्सियां



सरायमीर। जनसभा स्थल पर भीड़ ने काफी कुछ नुकसान किया। टेंट की पाइप को टेढ़ा कर दिया। वहीं कुछ मेज भी तोड़ दिए और कई कुर्सियां भी टूट गई। जनसभा में लगे टेंट में अधिक नुकसान हुआ। समर्थकों ने खूब तोड़-फोड़ मचाई। हालांकि पुलिस ने समय रहते भीड़ को काबू कर लिया।





अखिलेश को सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ी

सरायमीर। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के खरेंवा मोड़ पर आयोजित सपा के मुखिया अखिलेश यादव की जनसभा में सुबह से ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। क्या बूढ़े, क्या जवान। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक भी पहुंचे। महिलाएं भी जत्थे के रूप में पहुंचीं। सुबह से ही फरिहा से सरायमीर मार्ग पर जाम लगा था। बस लोग ही लोग दिखाई दे रहे थे। जय-जय-जय जय अखिलेश का उद्घोष करते लोगों का बस एक ही लक्ष्य था कि वे कितनी जल्दी कार्यक्रम स्थल तक पहुंच जाएं। जत्थे के रूप में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का सिलसिला दोपहर एक बजे तक चलता रहा।





बाहुबली रमाकांत के बेटे रजनीकांत को मंच पर मिली जगह



सरायमीर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा में फूलपुर-पवई के सपा विधायक बाहुबली रमाकांत के बेटे रजनीकांत को भी मंच पर जगह मिली। रजनीकांत ने संबोधन करते हुए कहा कि याद रखिएगा कोरोना वैक्सीन को, याद रखिएगा संविधान को और याद रखिएगा पेपर लीक को। याद रखकर ही 25 मई को मतदान करिएगा।





छतों और दीवारों पर चढ़कर देखते रहे लोग

रानी की सराय। अखिलेश यादव को देखने के लिए लोग घरों की छतों पर नजर आए। तपती धूप में लोग अखिलेश का संबोधन सुन रहे थे। वहीं जनसभा स्थल के आसपास बने चहार दीवारी पर भी लोग चढ़कर देख रहे थे। इस बीच पुलिस बल भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर छतों पर चढ़कर नजरे रखी हुई थी।





सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं नजर आई पुलिस



रानी की सराय। अखिलेश यादव की जनसभा में सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर नजर नहीं आई। गेट पर तो मेटल डिटेक्टर लगा दिए गए लेकिन वहां पुलिस नजर नहीं आई। किसी प्रकार की कोई जांच नहीं हो रही थी। बिना किसी रोकटोक के लोग अंदर-बाहर हो रहे थे। ऐसे में बड़े हादसे होने की आशंका थी।





कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

सरायमीर। खरेंवा में आयोजित सपा की जनसभा में लालगंज के प्रत्याशी दरोगा प्रसाद सरोज, प्रवीण सिंह, रामश्रय विश्वकर्मा, संग्राम यादव, हवलदार यादव, आलमबदी, बलराम यादव, कमलाकांत राजभर, आदिल शेख, कमला यादव, श्याम बहादुर, बेचई सरोज व रोशनी यादव स्टार प्रचारक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें