सुखदेव पहलवान स्टेडियम में चल रहे जिला स्तरीय जूनियर बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को फाइनल मैच खेला गया। स्टेडियम की टीम ने खिताब पर कब्जा किया।
फाइनल मैच समरसेट क्रिकेट एकेडमी और स्टेडियम के बीच खेला गया। इसमें समरसेट क्रिकेट एकेडमी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 99 रनों का लक्ष्य दिया। समरसेट क्रिकेट एकेडमी की तरफ से बल्लेबाजी में अभय ने 19, वामिक ने 17, राहुल ने 18 व शैलेंद्र ने 15 रनों का योगदान दिया।
स्टेडियम की तरफ से गेंदबाजी में श्रवण ने चार, विकेट प्राप्त किया। जवाब में खेलने उतरी स्टेडियम की टीम ने पांच विकेट से पराजित कर फाइनल का खिताब अपने नाम किया। स्टेडियम की तरफ से बल्लेबाजी में सौरभ ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। समरसेट की तरफ से गेंदबाजी में राहुल, विशाल, रामसरीख एवं विरेंद्र ने एक-एक विकेट लिया।
मुख्य अतिथि महाराजा सुहेल देव राज्य विश्वविद्यालय के खेल सचिव प्रशांत कुमार राय व कुश्ती खिलाड़ी कमलेश यादव ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर राजू पाल, सलमान, अभिषेक, सत्यम, अंकित, जय यादव, भूपेंद्र वीर सिंह, गोविंद यादव, मो. इरफान, मिथलेश यादव आदि मौजूद थे।