फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विज्ञान प्रश्नोत्तरी में सेंट जेवियर्स एलवल अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट जेवियर्स स्कूल सम्मोपुर में शुक्रवार को विज्ञान प्रश्नोत्तरी एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई। विज्ञान प्रश्नोत्तरी में जहां सेंट जेवियर्स एलवल आजमगढ़ विजेता रहा तो वहीं वाद-विवाद में सेंट जेवियर्स स्कूल सम्मोपुर ने जीत दर्ज की। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में आजमगढ़, देवरिया एवं गोरखपुर समेत तीन जिलों के छह स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्रतियोगिता का नेतृत्व विद्यालय प्राचार्य विनय पांडेय ने किया। प्रतियोगिता का विजेता सेंट जेवियर्स हाई स्कूल एलवल आजमगढ़ रहा। जबकि दूसरे स्थान पर सेंट जेवियर्स स्कूल बडहलगंज रहा। दूसरी तरफ वाद-विवाद प्रतियोगिता में सेंट जेवियर्स स्कूल सम्मोपुर विजेता रहा एवं सेंट जेवियर्स हाई स्कूल एलवल दूसरे स्थान पर रहा। प्रत्येक स्कूल को वाद-विवाद प्रतियोगिता के अलग-अलग विषय दिए गए थे। इन विषयों पर प्रत्येक स्कूल से पक्ष एवं विपक्ष में एक-एक छात्र ने दमदार प्रस्तुति दी। विजेता टीम को मुख्य अतिथि अजय कुमार श्रीवास्तव प्राध्यापक भौतिक विज्ञान डीएवी पीजी कॉलेज ने ट्राफी व मेडल देकर सम्मानित किया तथा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले समस्त छात्रों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिया गया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध निदेशक प्रशांत चंद्रा ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में बच्चों को किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उनके चहुंमुखी विकास के लिए समय समय पर ऐसे कार्यक्रम करवाए जाने चाहिए। इस दौरान विद्यालय प्रबंध निदेशक प्रशांत चंद्रा, देवेंद्र झा, प्राचार्य विनय पांडेय, उप प्राचार्य तरनी श्रीवास्तव, राकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें