आजमगढ़। पुलिस लाइन स्थित पुलिस कार्यालय में शुक्रवार को एसएसपी हेमराज मीना, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) शैलेंद्र लाल और अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) विवेक त्रिपाठी ने जनसुनवाई की। इस दौरान आम लोगों की शिकायतें सुनी गईं और उनके जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग अपने प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित थाना प्रभारियों व अधिकारियों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने का आदेश दिया।
एसएसपी हेमराज मीना ने कहा कि शिकायतों का तत्काल और न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनता को समय पर राहत मिल सके।
अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए सभी मामलों का समाधान हो।