फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाया घना कोहरा, गलन से छूटी कंपकंपी

Mon, 25 Dec 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आजमगढ़। एकबार फिर कोहरे ने जनपद में दस्तक दे दी है। क्रिसमस के अवसर पर सोमवार को जब लोगों की आंखें की खुली तो कोहरे की चादर पूरे शहर को ढ़के हुई थी।
विज्ञापन


गलन इतनी ज्यादा थी कि लोगों को कंपकंपी छूटने लगी। सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ने वाले वाहन रेंगते नजर आए।

सोमवार को जहां पूरा जनपद क्रिसमस पर्व को मनाने में मशगूल था वहीं कोहरे ने भी अपने आवरण फैलाया हुआ था। घने कोहरे के कारण कुछ कदम आगे तक देखना मुश्किल हो गया था।

हालांकि शहर क्षेत्र में नौ बजे के बाद कोहरे का असर कुछ कम हो गया था लेकिन शहर के बाहरी क्षेत्रों में दोपहर तक लोगों को कोहरे के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के साथ बढ़ी गलन ने सबकी कंपकंपी छ़ुड़ा दी।
विज्ञापन


घरों से दो पहिया लेकर बाहर निकले लोग अलाव की तलाश करते नजर आए। जहां भी आग मिली रूककर शरीर को गर्म किया फिर आगे बढ़े। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हुई जिन्हें क्रिसमस पर सुबह-सुबह विशेष पूजा अर्चना में शामिल होना था।
विज्ञापन


घरों से निकले लोग ठिठुरते हुए पूजा स्थल तक पहुंचे। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से तेज रफ्तार से सड़कों पर दौड़ने वाली गाड़ियां रेंगती नजर आई।

दोपहर के आसपास निकली धूप ने लोगों को गलन से राहत दिलाई लेकिन शाम होते ही दिन ढ़लने के बाद गलन काफी बढ़ गई। कोहरे ने भी धीरे-धीरे अपने पांव पसारने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें