फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग: जेडी

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वोदय पब्लिक स्कूल में चल रहे 67वीं प्रदेशीय विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर उनका सम्मान किया गया।
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है, शिक्षा हमारी तभी पूर्ण होगी जब उसमें शारीरिक गतिविधियां सम्मिलित होंगी। प्रदेश के सभी मंडलों से आए बच्चों का खेल और उनकी प्रतिभा देखते हुए यह कहा जा सकता है कि हम निश्चित एक दिन खेल के क्षेत्र में भी महाशक्ति बनने वाले हैं।
स्कूल प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव और प्रधानाचार्य ने बच्चों की प्रशंसा की। प्रतियोगिता में 14 वर्ष बालिका में प्रयागराज प्रथम, वाराणसी द्वितीय, अयोध्या तृतीय, 19 वर्ष बालिका में अयोध्या प्रथम, वाराणसी द्वितीय, सहरनपुर तृतीय व 14 वर्ष बालक में अयोध्या प्रथम, वाराणसी द्वितीय, आजमगढ़ तृतीय, 19 वर्ष बालक में अयोध्या प्रथम, गोरखपुर द्वितीय, आगरा तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डीआईओएस मनोज कुमार, दिनेश कुमार सिंह, राजेश कुमार यादव, शैलेश राय, अजीत सिंह, प्रवीण सिंह, विनोद सिंह, भूपेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें