फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: राज्य कर्मचारियों के लिए होगी खेल प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उप्र शासन द्वारा राज्य कर्मचारियों के कल्याणार्थ उनके खेल के विकास तथा शारीरिक संवर्धन की ओर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। जिसके क्रम में खेल निदेशालय लखनऊ ने वर्ष 2022-23 में राज्य कर्मचारियों के लिए निर्धारित खेलों में आयोजित होने वाली जिला व मंडल, प्रदेश स्तरीय चयन व ट्रायल्स कार्यक्रम के अंतर्गत बैडमिंटन महिला व पुरुष प्रतियोगिता होगी। उक्त जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एके पांडेय दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बैडमिंटन महिला व पुरुष का आयोजन सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में जिला स्तरीय ट्रायल्स 16 जनवरी एवं मंडल स्तरीय ट्रायल्स 17 जनवरी को एवं प्रदेश स्तरीय ट्रायल 19 जनवरी 2023 को लखनऊ में निर्धारित किया गया है। उक्त चयन व ट्रायल्स में भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सिविल सर्विसेज में आटोनोमस बाडी जैसे परिषद, बोर्ड, नगर निगम, पंचायत, पुलिस विभाग के कर्मचारी (अध्यापक, सहायक अध्यापक आदि) भाग नहीं लेंगे। सिविल सर्विसेज के चयन व ट्रायल्स में पूर्णरूप से सरकारी कर्मचारी ही भाग लेंगे। उन्होंने सरकारी विभागों के कार्यालय अध्यक्षों से अपेक्षा है कि इसका विशेष ध्यान देते हुए ही अपने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यमुक्त करें। सिविल सर्विसेज चयन व ट्रायल्स में भाग लेने वाले सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को जिला स्तरीय चयन व ट्रायल्स में भाग लेने के लिए अपने विभाग द्वारा जारी किए गए कार्यमुक्त संबंधी प्रपत्र चयन व ट्रायल्स में भाग लेने से पूर्व अवश्य प्रस्तुत करना होगा। भाग लेने वाले खिलाड़ी व कर्मचारी को चयन व ट्रायल्स अवधि में अवकाश पर माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें