पेपर नेट स्तर का नहीं था, लेकिन इसमें कॉन्सेप्ट आधारित प्रश्न ज्यादा थे। आसान सवालों के बीच कुछ प्रश्न काफी ट्विस्ट वाले थे, जिससे यह स्पष्ट है कि इस बार मुकाबला कड़ा रहेगा और एक-दो नंबर भी मेरिट में बड़ा फर्क डाल सकते हैं। -पूनम पांडेय, जौनपुर
इस परीक्षा में वही अभ्यर्थी सफल होंगे जिन्होंने पूरे साल नियमित अध्ययन किया है। विषय आधारित प्रश्नों ने गहराई से समझ की परीक्षा ली, जिससे परीक्षा के बाद राहत का अनुभव हुआ। -ममता यादव, गाजीपुर
पेपर का स्तर मध्यम रहा और अधिकांश प्रश्न सिलेबस पर आधारित थे। सामान्य अध्ययन के कुछ प्रश्न कठिन जरूर थे, लेकिन विषय आधारित प्रश्न अपेक्षाकृत आसान रहे। -महिमा सिंह, मिर्जापुर
पेपर न तो बहुत आसान था और न ही कठिन। कुछ विश्लेषणात्मक प्रश्नों ने जरूर सोचने पर मजबूर किया, लेकिन विषय से जुड़े प्रश्न सरल रहे। नियमित तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा अपेक्षाकृत अच्छी रही। -आनंद सिंह, वाराणसी