फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: स्पीड ट्रायल में 100 की रफ्तार से दौड़ी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
नवनिर्मित सठियांव-आजमगढ़-फरिहां अपलाइन एवं डाउनलाइन का संरक्षण परीक्षण करते रेल संरक्षा आयुक्? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
रानी की सराय। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं परिचालन सुगमता के लिए मूलभूत ढांचे में विस्तार किया है। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के मऊ-शाहगंज रेल खंड के दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत दोहरीकृत फरिहा-सठियांव (29.38 किमी) रेल खंड पर सठियांव-आजमगढ़ अप लाइन एवं आजमगढ़-फरिहा नवनिर्मित डाउन लाइन का संरक्षा परीक्षण मंगलवार को रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर सर्किल मो. लतीफ खान ने किया। करीब 120 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से स्पेशल ट्रेन को दौड़ाया।
विज्ञापन

रेल संरक्षा आयुक्त मो. लतीफ ने सबसे पहले फरिहा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने दोहरीकृत सेक्शन के मानक के अनुरूप स्टेशन की पूर्ण ब्लॉक वर्किंग, सिगनलों की स्टैंडर्ड द्वितीय (आर) में इंटरलॉकिंग, कलर लाइट सिग्नलिंग, स्टेशन पैनल वीडीयू प्रणाली का गहनता से जांच की। इसके साथ इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम के साथ पॉइंट्स और सिगनलों के रूट सेटिंग, मानक के अनुरूप यार्ड प्लान, न्यूट्रल सेक्शन, पावर सब स्टेशन, स्टेशन वर्किंग रूल, पैदल उपरिगामी पुल, प्लेटफार्म क्लियरेंस, पॉइंट क्रासिंग, ओवर हेड ट्रैक्शन की ऊंचाई, ब्लॉक ओवर लैप, फाउलिंग मार्क, सैंड हंप, फीडर पावर सप्लाई वितरण प्रणाली तथा नियंत्रण फीडर आइसोलेशन आदि की संरक्षा परखी। फरिहां स्टेशन के निरीक्षण के बाद वह फरिहा-सरायरानी ट्रॉली निरीक्षण करते हुए सरायरानी स्टेशन पहुंचे। इसके बाद उन्होंने आजमगढ़ रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। फिर वह मुख्य इंजीनियर आजमगढ़-सठियांव रेल खंड का निरीक्षण करते हुए आगे बढ़े।
फरिहां-सठियांव रेल खंड पर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि फेफना-इंदारा (50 किमी) और मऊ-शाहगंज (99.75 किमी) सेक्शन के दोहरीकरण और विद्युतीकरण के कार्य को पिंक बुक आइटम नंबर 12 के तहत मंजूरी दी गई थी। जिसकी अनुमानित लागत 1028.95 करोड़ रुपये है। 2018 में रेल मंत्रालय के तहत एक सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम रेल विकास निगम लिमिटेड को यह काम स्थानांतरित कर दिया गया था, जिसमें पूर्वोत्तर रेलवे निर्माण संगठन द्वारा अंतिम रूप दिए गए भवनों और प्रमुख पुलों के अनुबंध शामिल हैं। उन्होंने आम जनता से अपील किया कि सठियांव-आजमगढ़-फरिहा रेल खंड को आज से दोहरीकृत समझें और रेलवे ट्रैक तथा ओवरहेड लाइन से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी व निर्माण पूर्वोत्तर रेलवे राजीव कुमार, वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय, मुख्य परियोजना प्रबंधक (आरवीएनएल) विकास चंद्रा, मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर (प्लानिंग) पवन कुमार, मुख्य विद्युत डिजाइन इंजीनियर सुदेश कुमार, उप रेल संरक्षा आयुक्त बलबीर यादव समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

सराय रानी को सिटी स्टेशन बनाने को लेकर सौंपा ज्ञापन
रानी की सराय। उद्योग व्यापार मंडल रानी की सराय का प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को रेल प्रबंधक को आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा। मंडल अध्यक्ष शारदा प्रसाद जायसवाल ने डीआरम को अवगत कराया कि सराय रानी एक एतिहासिक स्थल है। स्टेशन को सिटी स्टेशन बनाने समेत कई मांग की गई लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई।
जबकि आपके द्वारा आश्वासन भी दिया गया इसे हाल्ट नहीं बनाया जाएगा। यह स्टेशन ही रहेगा और छह माह में दोनों तरफ हाई लेबल का प्लेटफार्म ऊंचा होगा। फुटब्रिज बनेगा तथा स्टेशन का सुंदरीकरण तथा प्रतिक्षालय बनेगा और दो एक्सप्रेस ट्रेन गोदान, कैफियात ट्रेन का स्टापेज करवा देंगे लेकिन एक भी कार्य नहीं हुआ। उन्होंने कार्यों का निर्माण अतिशीघ्र कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान पद्माकर लाल वर्मा घुट्टूर, अजय सैनी, सुबास, संतोष, सिद्धांत, संतोष, महेंद्र, राकेश, सुनील, क्रांति, विजय सहित आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में सराय रानी रेलवे क्रासिंग 34एसी/2ई पर अंडरपास बनाने की मांग को लेकर रानी की सराय ब्लाक अध्यक्ष धनंजय राय उर्फ मुन्ना राय ने डीआरएम को ज्ञापन सौंपा। वहीं श्रमिकों ने काम न मिलने की शिकायत सीआरएस व एडीआरएम समेत अन्य अधिकारियों से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें