कोरोना के नए मरीजों के मिलने के आकड़े में बृहस्पतिवार को कुछ कमी देखने को मिली। बृहस्पतिवार को 2787 सैंपलों की जांच हुई, जिसमें 72 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। इसके बाद जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 468 हो गई है।
सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में कुल 2787 संदिग्धों की जगह-जगह जांच की गई। जिसमें 72 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इन सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। वहीं 72 नए संक्रमित मिलने के बाद एक्टिव केस भी बढ़ा है जो अब 468 हो गया है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कोरोना के कुल 18552 केस सामने आए है। जिसमें 17855 केस पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके है। वहीं 230 पॉजिटिव मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। तीसरी लहर में मृतकों की संख्या मात्र दो है। जिसमें एक महिला व एक पुरूष शामिल है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को पल्हनी व मोहम्मदपुर ब्लाक क्षेत्र में संक्रमण तेज दिखायी दिया। इन दोनों ब्लाकों पर 11-11 संक्रमित मिले है। इसके अलावा अन्य आठ, ठेकमा, महराजगंज, जहानागंज व बिलरियागंज में दो-दो, नगरीय, अजमतगढ़ व कोयलसा में चार-चार, लालगंज, रानी की सराय व अतरौलिया में तीन-तीन, हरैया व सठियांव में पांच-पांच, पवई, तरवां व मार्टीनगंज में एक-एक केस मिले है।