फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डेन कार्ड बनाने के लिए चलाए विशेष अभियान: कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए सभी जिलाधिकारी महीने में कम से कम एक बार जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करें। इसके साथ ही सभी सीएचसी एवं पीएचसी का भी नियमित रूप से निरीक्षण करायें। उक्त निर्देश मंडलायुक्त मनीष चौहान ने सोमवार को अपने कार्यालय के सभागार में शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त मनीष चौहान ने गोल्डेन कार्ड योजना की समीक्षा की। निर्देश दिया कि अधिक से अधिक कार्ड बनाएं। इसके लिए आशाओं के साथ ही पंचायती राज विभाग की भी जिम्मेदारियां तय की जाए। लेखपाल और एएनएम आदि को भी कोटे की दुकानों पर राशन वितरण की तिथियों में लगाया जाए। वे उपस्थित रहकर अधिक से उपभोक्ताओं का गोल्डेन कार्ड बनाएं।
गोल्डेन कार्ड बनाए जाने के लिए कम से कम 10 दिन का सघन अभियान चलाया जाए। जिला चिकित्सालयों, सीएचसी, पीएचसी पर आमजन को समुचित स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने के लिए अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य को निर्देशित किया। कहा कि नियमित रूप से ओपीडी में चिकित्सकों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। चिकित्सकों, दवाओं आदि की उपलब्धता की भी समीक्षा करते रहें। इसके साथ ही मंडलायुक्त ने राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन स्वीकृत ग्रामीण पाइप्ड पेयजल योजना की समीक्षा की।
विज्ञापन

निर्माण में शिथिलता बर्दाश्त नहीं : आजमगढ़। मंडलायुक्त मनीष चौहान ने विकास योजनाओं के निर्माण की समीक्षा गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया। मंडल के जनपदों में 50 लाख से अधिक की लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। कार्यदायी विभागों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से कार्य करने का निर्देश दिया। कहा कि यदि ठेकेदार द्वारा कार्य अपेक्षित गति से नहीं कराया जा रहा है तो ऐसे संबंधित पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें