फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के कार्यकर्ताओं को किया जा रहा प्रताड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को लाटघाट स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। जिसमें वक्ताओं ने जिला पंचायत सदस्य चुनाव को लेकर चर्चा की। कहा कि सपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए विधानसभा प्रभारी जयराम पटेल ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के संबंध में सभी कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं और पार्टी को मजबूत बनाएं । पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिव सागर यादव ने कहा कि सेक्टर और बूथ कमेटी को मजबूत करने और पूरे दमखम के साथ 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। सरकार किसान व नौजवान विरोधी है। बेरोजगारी बढ़ी है। किसानों का गेहूं नहीं खरीदने से अंकुरित हो गए हैं। इनके गेहूं को खरीदा जाए। राम प्रकाश सोनकर ने कहा कि इस सरकार ने व्यापारियों का काफी नुकसान किया है। व्यापारी हित में काम नहीं हो रहा है। नौजवान किसान विरोधी सरकार है। इस मौके पर पर मिर्जा मसूद बेग, शिव सागर यादव, राम प्रकाश सोनकर, संतोष कुमार गौतम, दुर्ग विजय राम, नारद सिंह पटेल, उधम सिंह, पवन सिंह पटेल, हृदय नारायण राय, रामायण यादव, दीपक यादव, चंद्रशेखर यादव पूर्व प्रमुख आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें