फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा व्यापारियों के साथ

Sat, 30 Jan 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
वनमंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि सपा सरकार ने जितना विकास कार्य किया है, उतना अब तक किसी सरकार ने नहीं किया। सपा सरकार किसी वर्ग जाति के लोगों को विकास से जोड़ने से पीछे नहीं रही, चाहे वह व्यापारी, बुनकर, किसान, मजदूर या नौकरी से जुड़े लोग हों। उनके हक के लिए सरकार प्रयासरत रही है। सरकार व्यापारियों के साथ्ा है।
विज्ञापन



दुर्गा प्रसाद यादव शनिवार को मुबारकपुर रामलीला मैदान में समाजवादी व्यापार सभा नगर कमेटी मुबारकपुर के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान व्यापारियों ने वनमंत्री को छह सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। वन मंत्री ने भी व्यापारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि आपकी समस्याओं को मुख्यमंत्री से बताया जाएगा और जल्द निस्तारण कराया जाएगा। कहा कि सैंपलिंग के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।


सम्मेलन को पूर्व सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता हाजी यूनुस और संचालन शाहिद फारुकी एडवोकेट ने किया। अंत में कार्यक्रम के संयोजक नईम अहमद एराकी और नगर अध्यक्ष व्यापार सभा गुलाम सरवर ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन



इस मौके पर मंडल प्रभारी व्यापार सभा आजमगढ़ नवारुन चटर्जी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुभाष सिंह, शिशुपाल सिंह, अम्मार अदीबी, मुख्तार अलीग, परवेज अख्तर, अजय सिंह ओझौली, सोनू सिंह, मनोज वर्मा, मनोज कुमार जायसवाल, सुआल गोड़ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें