फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा से सिर्फ गोपालपुर-मुबारकपुर में ही आगे रही सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा उपचुनाव की मतगणना पूरी हो चुकी है। निरहुआ के रूप में नया सांसद भी मिल चुका है। अब सभी पार्टियां हार जीत के कारणों पर मंथन करने में जुटी हैं। इन सबके बीच अगर वोटों पर नजर डालें तो जनपद की सभी विधानसभा सीटों पर दो माह पूर्व जीत हासिल करने वाली सपा सिर्फ गोपालपुर और मुबारकपुर में ही भाजपा से ज्यादा मत हासिल कर सकी। तीन विधानसभाओं में उसे भाजपा ने पटखनी दी। सपा और भाजपा में सबसे अधिक वोटों का अंतर आजमगढ़ विधानसभा में देखने को मिला।
विज्ञापन

सपा का गढ़ कहे जाने वाले आजमगढ़ में हुए लोकसभा उपचुनाव में सपा का किला दरक गया। भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सपा के इस किले को ढहा दिया और आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र में भाजपा का झंडा बुलंद कर दिया। अपने घर में मिली इस करारी शिकस्त पर सपा मंथन जरूर करेगी। क्योंकि आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र में जितनी भी विधानसभा क्षेत्र आते हैं। उन क्षेत्रों में उसकी पार्टी के नेता लगभग दो माह पूर्व ही विधायक बने हैं। ऐसे में पार्टी को इन विधानसभा क्षेत्रों में हार का मिलना सोचनीय विषय है। वहीं अगर विधानसभावार पड़े मतों को देखें तो सिर्फ गोपालपुर और मुबारकपुर ही ऐसी विधानसभाएं हैं जहां सपा को भाजपा से अधिक मत मिले हैं। वहीं मेंहनगर, सगड़ी और आजमगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सपा भाजपा से पीछे रही। सबसे बड़ी बात तो यह रही कि जिस आजमगढ़ विधानसभा सीट पर नौ बार से उसकी पार्टी के विधायक हैं वहां पार्टी को सबसे बड़े अंतर से पिछड़ना पड़ा। ऐसे में सपा नेता भी उपचुनाव में एमवाई फैक्टर के बिखरने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि वह अपने बेस वोटरों को सहेजने में नाकाम रहे। जिसका परिणाम है कि उपचुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा
पोस्टल बैलेट भी भाजपा रही सपा और बसपा पर भारी
जनपद में पोस्टल बैलेट के माध्यम से कुल 947 लोगों ने मतदान किया था। मतगणना के दौरान जब इनकी गिनती की गई तो मतदाताओं की गलती के कारण 247 मत अस्वीकृत कर दिए गए। शेष बचे मतों में भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ को 336 मत, सपा के धर्मेंद्र यादव को 252 मत और बसपा के गुड्डू जमाली को 104 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन

मुबारकपुर में बसपा से पीछे लेकिन भाजपा से सपा रही आगे
सपा अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त रही। लेकिन मतगणना के परिणाम उसके खिलाफ गए। इस दौरान अगर देखें पार्टी गोपालपुर में 1296 मतों से आगे रही। मुबारकपुर में सपा को बसपा ने पछाड़ा लेकिन सपा को भाजपा से 7014 वोट ज्यादा मिले। जबकि सगड़ी में 6219, आजमगढ़ में 6397 और मेंहनगर में 4289 मत भाजपा से कम मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें