फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ के एसपी ट्रैफिक शख्त: नाबालिग ने चलाई गाड़ी तो अभिभावकों से वसूला जाएगा 25 हजार जुर्माना, दर्ज होगा केस

Thu, 10 Apr 2025 06:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में एसपी ट्रैफिक ने सख्त रुख अपनाया है। उनका कहना है कि सड़क पर नाबालिग गाड़ी चलाते मिले तो अभिभावकों पर केस दर्ज किया जाएगा। साथ ही उनसे 25 हजार जुर्माना वसूला जाएगा। 
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते एसपी ट्रैफिक विवेक त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

18 साल से कम उम्र के बच्चे अगर ई-रिक्शा व ऑटो चलाते मिले तो उनके अभिभावकों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। इतना ही नहीं, अभिभावकों से 25 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला जाएगा। उक्त बातें एसपी ट्रैफिक विवेक त्रिपाठी ने कही। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश पर पुलिस चौराहों और स्कूलों के आस-पास निरंतर यह चेकिंग अभियान चलाएगी।

विज्ञापन


हादसों के चलते की जा रही व्यवस्था
एसपी यातायात विवेक त्रिपाठी ने बताया कि आए दिन बढ़ रहे हादसों के मद्देनजर यह व्यवस्था की जा रही है। 18 साल के कम उम्र के बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाले बच्चे वाहन नियंत्रित नहीं कर पाते, इसलिए हादसे होते हैं।  

इसे भी पढ़ें; Azamgarh Crime: भगवान के खिलाफ अपशब्द बोलने पर आरोपी के खिलाफ केस, वीडियो वायरल होने पर हिरासत में लिया गया    
विज्ञापन


अभिभावकों से की ये अपील
अभिभावकों से अपील है कि वह किसी भी दशा में बच्चों को वाहन न दें। बच्चे वाहन चलाते मिले तो मोटर वाहन यान अधिनियम की धारा 199-क के तहत कार्रवाई की जाएगी। अभिभावक व वाहन स्वामी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अभिभावकों पर 25 हजार रुपये तक जुर्माना लगेगा। साथ ही 12 महीने के लिए वाहन सीज कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें; Azamgarh News: कमरे में चल रहा था धर्म परिवर्तन का खेल, सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, एक व्यक्ति हिरासत में

विज्ञापन

ये है प्रावधान

उन्होंने बताया कि अपराध करने वाले बच्चे 25 वर्ष तक की आयु के लिए लाइसेंस प्राप्त करने के लिए अपात्र घोषित किए जाने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा चालक व आटो चालकों का नंबर और वाहन स्वामी का नंबर दर्ज किया जा रहा है। साथ ही उनका अपराधिक रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है। ताकि भविष्य में कोई घटना घटित हो तो पुलिस आसानी से उसे पता लगा ले।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें