फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एसपी ने अभिलेख देखे और पौधरोपण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी अनुराग आर्य ने मंगलवार को फूलपुर कोतवाली व अहरौला थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेख देखे और पौधरोपण भी किया। अहरौला थाने पर निरीक्षण के दौरान फोटोग्राफी कर रहे मीडियाकर्मियों को फोटो खींचने से मना किया गया। एसपी सबसे पहले फूलपुर कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने अभिलेखों की जांच करने के साथ ही कोतवाली परिसर में पौधा रोपा। इसके बाद बैरक, कंप्यूटर कक्ष, हवालात, भोजनालाय आदि का भी हाल देखा। बीट बुक के निरीक्षण में क्षेत्र की जानकारी न होने पर सिपाही सुनील यादव पर नाराजगी जताई। चौकीदारों की समस्याओं से अवगत हुए। उधर, अहरौला थाने पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। थाने का निरीक्षण के दौरान मीडियाकर्मी फोटोग्राफी करने लगे। जिस पर पुलिसकर्मियों ने ऐसा करने पर मना किया। एसपी ने मीडियाकर्मियों से कहा कि फोटो मीडिया सेल पर उपलब्ध करा दी जाएगी। उधर, थाने पर समस्या लेकर पहुंचे आम जनता को भी एसपी से मिलने का मौका नहीं मिला। फूलपुर कोतवाली के निरीक्षण के पश्चात एसपी महर्षि दुर्वासा धाम पहुंचे। जहां उन्होंने नव स्थापित पुलिस चौकी के भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान प्रधान ओम प्रकाश यादव, चंद्रशेखर सिंह, पद्माकर सिंह, रीराम गोंड, बलदेव यादव, परवेज अहमद, आलोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें